फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशनः केरल एक्सप्रेस में लगी भीषण आग पर पाया काबू, टला बड़ा हादसा

Fri, 06 Sep 2019 04:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केरल एक्सप्रेस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर चंडीगढ़-कोचुवेली एक्सप्रेस के पॉवर कार (जनरेटर कार) में आग लग गई। इससे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल छा गया। आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि प्लेटफार्म नंबर आठ का टीन शेड जलकर खाक हो गया। सूचना पाकर आनन-फानन में पहुंची दमकल विभाग की आठ गाडि़यों ने आग पर काबू पाया। रेलवे अधिकारियों की सूझबूझ से हादसा बड़ा नहीं हुआ। आग लगने से कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से हादसा हुआ है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। वहीं, रेलवे ने भी इसकी जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-8 पर दोपहर करीब 1:40 बजे ट्रेन नंबर 12218 कोचुवेली एक्सप्रेस खड़ी थी। प्लेटफार्म पर पहुंचने के थोड़ी बाद पॉवर कार में अचानक धुंआ निकलने लगा। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही पॉवर कार से आग  की लपटें निकलने लगीं। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग व रेलवे के उच्च अधिकारियों को दी गई।

उधर, मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए पॉवर कार को तत्काल ट्रेन से अलग किया। वहीं, ट्रैक पर रखी पानी की पाइप लाइन से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच मौके पर एक के बाद एक दमकल की आठ पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए ट्रेन को दूसरे पॉवर कार के साथ हजरत निजामुद्दीन स्टेशन रवाना किया। आगे वह अपनी मंजिल की तरफ रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें