फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टडी इन इंडिया में दाखिले की प्रवेश परीक्षा इंड-सेट अब जुलाई में, अंतरराष्ट्रीय छात्रों की मांग पर भारत सरकार का फैसला

Sat, 30 May 2020 03:36 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
उच्च शिक्षा सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंड-सेट (आईएनडी-एसएटी) प्रवेश परीक्षा अब जुलाई में होगी

विज्ञापन

स्टडी इन इंडिया के तहत उच्च शिक्षा में दाखिले के लिए पहली बार आयोजित होने वाली इंड-सेट (आईएनडी-एसएटी) प्रवेश परीक्षा अब जुलाई में होगी। हालांकि प्रवेश परीक्षा की डेट बाद में जारी की जाएगी। वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते अंतरराष्ट्रीय छात्रों की मांग पर भारत सरकार ने इसे जुलाई में आयोजित करवाने का फैसला लिया है। इससे पहले यह परीक्षा 30 मई को आयोजित होनी थी।

विदेशी छात्र भारत उच्च शिक्षा के लिए आते हैं
केंद्रीय बजट 2020 में स्टडी इन इंडिया में दाखिले के लिए इंड-सेट प्रवेश परीक्षा की घोषणा हुई थी। इसी के तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मई में इंड-सेट प्रवेश परीक्षा का आयोजन करना था। इसी परीक्षा के आधार पर भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों में विदेशी छात्रों को दाखिला मिलना था। इसमें इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट समेत अन्य प्रोग्राम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी योजना के तहत आसियान देशों के छात्र भी भारत में विशेष स्कॉलरशिप पर उच्च शिक्षा के लिए आएंगे। इसके लिए भारत समेत आसियान देशों के बीच समझौता भी हो रखा है। हालांकि इसी बीच पहली बार प्रवेश परीक्षा से पहले वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते मई की परीक्षा जुलाई में स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें