इंड-सेट (आईएनडी-एसएटी) प्रवेश परीक्षा अब जुलाई में होगी
स्टडी इन इंडिया के तहत उच्च शिक्षा में दाखिले के लिए पहली बार आयोजित होने वाली इंड-सेट (आईएनडी-एसएटी) प्रवेश परीक्षा अब जुलाई में होगी। हालांकि प्रवेश परीक्षा की डेट बाद में जारी की जाएगी। वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते अंतरराष्ट्रीय छात्रों की मांग पर भारत सरकार ने इसे जुलाई में आयोजित करवाने का फैसला लिया है। इससे पहले यह परीक्षा 30 मई को आयोजित होनी थी।
विदेशी छात्र भारत उच्च शिक्षा के लिए आते हैं
केंद्रीय बजट 2020 में स्टडी इन इंडिया में दाखिले के लिए इंड-सेट प्रवेश परीक्षा की घोषणा हुई थी। इसी के तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मई में इंड-सेट प्रवेश परीक्षा का आयोजन करना था। इसी परीक्षा के आधार पर भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों में विदेशी छात्रों को दाखिला मिलना था। इसमें इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट समेत अन्य प्रोग्राम शामिल थे।
इसी योजना के तहत आसियान देशों के छात्र भी भारत में विशेष स्कॉलरशिप पर उच्च शिक्षा के लिए आएंगे। इसके लिए भारत समेत आसियान देशों के बीच समझौता भी हो रखा है। हालांकि इसी बीच पहली बार प्रवेश परीक्षा से पहले वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते मई की परीक्षा जुलाई में स्थगित करने का फैसला लिया गया है।