फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi New CM: दिल्ली में BJP नहीं बनाएगी किसी को उपमुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह में हर तरफ दिखेगी भगवा पगड़ी

Thu, 13 Feb 2025 10:31 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शपथ ग्रहण समारोह के दिन पूरा आयोजन स्थल भगवामय दिखेगा। सजावट तो भगवा रंग में रंगेगा ही कार्यकर्ता भी भगवा पगड़ी धारी भेष-भूषा में दिखेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली में नहीं होगा कोई उपमुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। वहीं नए मुख्यमंत्री को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विदेश से लौटने के बाद अंतिम निर्णय लेने के लिए बैठक करेंगे। इस बीच संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी दिल्ली में उपमुख्यमंत्री नहीं बनाएगी।

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री की संभवना नहीं
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है और अंतिम निर्णय मोदी के लौटने के तुरंत बाद लिया जाएगा। मोदी इस समय फ्रांस और उत्तरी अमेरिकी देश की चार दिवसीय यात्रा के तहत अमेरिका में हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी कोई उपमुख्यमंत्री बनाएगी, जैसा कि उसने हाल ही में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में किया है, उन्होंने कहा कि इसकी संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि नया मुख्यमंत्री जीते हुए विधायकों में से ही होगा।

शपथ ग्रहण समारोह में हर तरफ दिखेगी भगवा पगड़ी
शपथ ग्रहण समारोह के दिन पूरा आयोजन स्थल भगवामय दिखेगा। सजावट तो भगवा रंग में रंगेगा ही कार्यकर्ता भी भगवा पगड़ी धारी भेष-भूषा में दिखेंगे। जीत का सेहरा उनके पगड़ी में दिखेगा। क्योंकि केंद्रीय नेतृत्व भाजपा की हर जीत को कार्यकर्ता की जीत बताता है। इसके लिए तैयारी भी जोर शोर से चल रही है। लदे हुए ट्रक से भगवा पगड़ी प्रदेश भाजपा कार्यालय में पहुंचने भी लगे है। भाजपा सूत्रों की माने तो जीत का जश्न भव्य होगा। आयोजन स्थल को खास तरीके से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को दी जाएगी बधाई
शपथ ग्रहण समारोह की खास बात यह भी रहेगी अन्य प्रदेश से जो भी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की चुनावी जीत में सहयोगी रहे है, प्रचार-प्रसार किए है, उन्हें भी समारोह में शरीक होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। हर विधानसभा में जिम्मेदारी संभाल रहे भाजपा सांसद, विधायक भी समारोह में शामिल होंगे। मंच से कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें