फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप की परेशानी दूर कर सकती है ये नई सर्विस

Mon, 03 Feb 2014 02:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला का शुभारंभ 1 फरवरी से हो गया है। लोगों की सुविधा के लिए गुड़गांव डिपो ने सूरजकुंड जाने के लिए रविवार से बस सर्विस भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लेकिन लोगों को इस बस सर्विस की जानकारी न होने के चलते पहले दिन बसें खाली ही चलीं। दोपहर 12 बजे के बाद बसों में यात्रियों की थोड़ी संख्या बढ़ी।

रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक मेला अभी शुरू ही हुआ है इसलिए ऐसा है। आने वाले दिनों में बसों का रिस्पॉन्स बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: युवा सूरजकुंड मेले में भी कर रहे हैं 'गंदी बात'

गुड़गांव डिपो ने सूरजकुंड मेले के लिए 6 बसें चलाई हैं। इनको महरौली और खानपुर का भी स्टॉपेज दिया गया है। ये बसें पहले दिन खाली दौड़ती नजर आईं।

यात्रियों को नहीं है जानकारी
मेले के लिए बसें तो चलाई जा रही हैं लेकिन यात्रियों को इसकी जानकारी न होना सबसे बड़ी परेशानी है। बस अड्डे में इस बस सर्विस का कोई नोटिस नहीं लगाया गया है। ऐसे में ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं है। यहां तक कि हरियाणा टूरिजम की वेबसाइट पर भी बसों का टाइम टेबल अपलोड नहीं किया गया है।

सिर्फ 25 रुपये है किराया
इन बसों का किराया 25 रुपये है। गुड़गांव डिपो से सूरजकुंड मेले के लिए पहली बस सुबह 9:30 बजे और आखिरी बस शाम 6:30 बजे मिलेगी। इसी तरह मेला परिसर से गुड़गांव के लिए पहली बस सुबह 11:25 बजे और आखिरी बस रात 9:25 बजे मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें