फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गोरखपुर-दिल्ली के बीच नई अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर जंक्शन और दिल्ली जंक्शन के बीच नई अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 15095/15096 गोरखपुर-दिल्ली जंक्शन-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के नाम से चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से 27 अगस्त से प्रत्येक बृहस्पतिवार को और दिल्ली जंक्शन से 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से चलेगी। गोरखपुर से ट्रेन रात 10 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली जंक्शन से दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर छूटकर अगली सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर गोरखपुर पहुंचेगी। रास्ते में खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें