फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ग्रेटर नोएडा में 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आकर चाचा-भतीजे झुलसे, एक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर

Wed, 22 Oct 2025 07:40 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर/बिलासपुर

सार

परिजन और आसपास के लोग दोनों को ग्रेटर नोएडा के निम्स अस्पताल में लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने भतीजे वसीम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बुरी तरह से झुलसे तौहीद का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
इसी विद्युत लाइन की चपेट में आने से हुई युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर कस्बे में गुल्ली-डंडा खेलते वक्त चाचा-भतीजे बुधवार को 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए। गंभीर अवस्था में दोनों को ग्रेटर नोएडा के निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चाचा की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले मृतक के परिजनों की तरफ से पुलिस से लिखी शिकायत नहीं की गई थी।

विज्ञापन

बिलासपुर कस्बे के फतेहखानी मोहल्ला निवासी चाचा तौहीद (35) और भतीजा वसीम (25) घर से कुछ दूरी पर गुल्ली-डंडा खेल रहे थे। खेलते वक्त उनकी गुल्ली एक अन्य व्यक्ति के घर की छत पर चली गई। जब गुल्ली को लेने के लिए भतीजा वसीम छत पर पहुंचा तो वहां से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट की बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। उसे बचाने के लिए चाचा तौहीद छत पर पहुंचा तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर परिजन और आसपास के लोग दोनों को ग्रेटर नोएडा के निम्स अस्पताल में लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने भतीजे वसीम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बुरी तरह से झुलसे तौहीद का उपचार अस्पताल में चल रहा है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि करंट की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। इस मामले में अभी तक वसीम के परिजन की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले में जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें