फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल तक गये कातिल: सिपाही की ट्रेनिंग ले रहा पोता और भतीजों ने की बुजुर्ग हत्या, शराब के नशे में थे आरोपी

Sun, 01 Dec 2024 11:17 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर जिले में शराब पार्टी के दौरान वृद्ध किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्या करने वाले आरोपी उसके भतीजे और पोता है।
 
विज्ञापन
शराब पीकर की बुजुर्ग की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव नत्थूगढ़ी में शराब पार्टी के दौरान वृद्ध किसान प्रेमवीर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के दो भतीजों और दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की ट्रेनिंग कर रहे रिश्ते के पोते पर है। पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सिपाही और एक भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नत्थूगढ़ी निवासी प्रेमवीर (70) शनिवार की रात ट्यूबवेल पर गए थे। बताया गया है कि देर रात को प्रेमवीर के परिवार के रिश्ते के भतीजे व पोता गांव आया हुआ था। दिल्ली पुलिस का सिपाही (ट्रेनिंगरत) ट्यूबवेल पर पहुंचे, जहां वह शराब पार्टी करने लगे। आरोपियों ने पहले किसान से मारपीट की, फिर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। प्रेमवीर को हत्या के बाद एक आरोपी ने फोन कर वारदात को परिजनों को जानकारी दी थी। 

आरोपी हॉस्पिटल में पीछे-पीछे पहुंच गया। रात को हत्या की जानकारी पाकर सीओ पूर्णिमा सिंह भी थाने पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनीता मालिक ने बताया कि प्रेमवीर की हत्या की सूचना पर तत्काल पुलिस मोके पर पहुंची। मृतक की पुतवधू सुमन देवी ने तीन हत्यारोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें