फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म हाउस में पाप: 11 साल की बेटी के हाथ पैर बांध मां से दुष्कर्म, पति गया था बिहार; दीवार फांदकर आया पड़ोसी

Thu, 24 Apr 2025 07:16 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी ने किसी तरह दांत से चादर की गांठ को खोला फिर उसने उसके हाथ पैर को खोला। सोमवार सुबह उसने घटना की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
दिल्ली में महिला से दुष्कर्म - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के स्वरूप नगर में 11 साल की बेटी के हाथ पैर बांधकर एक फार्म हाउस के केयर टेकर की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पति किसी काम से गया था बिहार
पीड़िता अपने पति और 11 साल की बेटी के साथ स्वरूप नगर के एक फार्म हाउस में रहती है। उसका पति फार्म हाउस का केयर टेकर है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उनके पति इन दिनों किसी काम से बिहार स्थित अपने गांव गए हुए हैं। 

चादर से बांधे बेटी के हाथ पैर
रविवार की रात वह और अपनी बेटी के साथ फार्म हाउस के बरामदे में सो रही थी। रात करीब 2:30 बजे पड़ोस में रहने वाला एक युवक दीवार फांदकर फार्म हाउस में घुस गया। उसने पहले उसकी बेटी के हाथ-पैर को चादर से बांध दिया। उसके बाद उसका हाथ पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उनकी छाती पर जोर से मुक्का मारा। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी दीवार फांदकर भाग गया।
विज्ञापन

दो घंटे में ही गिरफ्तार हुआ दुष्कर्मी
पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी ने किसी तरह दांत से चादर की गांठ को खोला फिर उसने उसके हाथ पैर को खोला। सोमवार सुबह उसने घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद उसके बयान पर दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना के दो घंटे बाद ही आरोपी युवक को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें