मारुति विहार निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह पिछले एक साल से मारुति विहार में रह रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को जब वह लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने जा रही थीं तो पड़ोसियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कुत्तों को डंडा मारना शुरू कर दिया।
पीड़िता ने इसका विरोध किया तो पड़ोसियों ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने उनके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाए पीड़िता को ही धमकाना शुरू कर दिया। मामला मेनका गांधी तक पहुंचा तो पुलिस हरकत में आई।