फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की आपबीती: घर पर अकेला पाकर घुस आया दरिंदा, फिर करने लगा गंदी हरकत, पहले ही तोड़ देती चुप्पी तो

Sat, 01 Apr 2023 06:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पलवल

सार

किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
girl crime, rape demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर पर अकेली पाकर 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला देवी के अनुसार, सदर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसने हाल ही में दसवीं की परीक्षा दी है। उसका पड़ोसी सचिन काफी समय से आते-जाते उसके साथ छेड़छाड़ करता था। परिवार की बदनामी के डर से उसने किसी को यह बात नहीं बताई।
विज्ञापन

बीती 30 मार्च को उसका पूरा परिवार गेहूं की कटाई करने खेतों पर गया था। उसकी दादी भी चाचा के घर चली गई। उसी दौरान सचिन उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसने शोर मचाया तो दादी घर वापस आ गई, जिसे देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें