फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: दरवाजा तोड़ घर में घुसे, 52 वर्षीय शख्स से मारपीट; थाने में शिकायत से गुस्साए पड़ोसी की दबंगई

Sat, 01 Aug 2026 02:06 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नंद नगरी इलाके में झगड़े को लेकर थाने में शिकायत करने से गुस्साए एक दंपती और उसके बेटे ने घर में घुसकर 52 साल के पड़ोसी बजरंगी पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


पीड़ित के बयान पर पुलिस ने आरोपी रामनिवास, उसकी पत्नी शांति और बेटे रितेश पर केस किया है। पुलिस के अनुसार बजरंगी अपने परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहते है। वह पेशे से चालक हैं। नंदनगरी थाने में दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया कि 2023 में उनका पड़ोसी राम निवास से झगड़ा हो गया था। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में की थी। तब से उनके बीच रंजिश चल रही है। 25 जुलाई की शाम वह अपनी पत्नी निर्मला को खजूरी खास छोड़ कर वापस घर आ रहे थे। 

आरोप है कि घर के पास राम निवास उन्हें गाली देने लगा। वह चुपचाप अपने घर में आ गए। कुछ देर बाद राम निवास और उसका छोटा बेटा रितेश उनके घर आ गए और दरवाजा तोड़ घर में घुस गए। पीछे से राम निवास की पत्नी भी आ गई। तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने डंडे से उनके सिर, हाथ और पैर पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। साथ ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें