फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां आकर नेहा धूपिया ने खोले ब्यूटी सीक्रेट्स

Mon, 02 Mar 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छी फिटनेस व ब्यूटी हर कोई पा सकता है बशर्तें की उसे अपने लाइफ स्टाइल में थोड़ा बदलाव लाना होगा व कुछ नियमों का पालन करना होगा। यह कहना है कि बालीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया का।
विज्ञापन


गुड़गांव स्थित एपिक सेंटर में सोमवार को प्रीवेंशन मैगजीन द्वारा आयोजित अल्टीमेट वेलनेस वीकेंड कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आई थीं।  इस दौरान नेहा धूपिया ने अपने ब्यूटी सीक्रेट व फिटनेस मंत्रा सभी के समक्ष शेयर किया।

उन्होंने बताया कि हर दो घंटे में कुछ न कुछ हेल्थी फूड खाते रहना चाहिए तथा रात का खाना आठ बजे तक खा लेना चाहिए। उसके बाद अगर भूख लगे भी तो केवल लिक्विड ही लें। उन्होंने बताया कि मुझे भूख बहुत लगती है और इसलिए मैं हर दो घंटे में कुछ न कुछ हेल्थी चीजें खाती रहती हूं।
विज्ञापन


उन्होंने मजकिया अंदाज में कहा कि मुझे अभी भी भूख लगी हुई है परंतु मेरे सामने केवल पानी हैं तो इसलिए पानी ही पिए जा रही हूं। मेकअप के बारे में नेहा का कहना है कि मेकअप आपकी सुंदरता को और बढ़ा देता है परंतु मुझे ज्यादा मेकअप करना अच्छा नहीं लगता। फिटनेस के बारे में नेहा ने बताया कि एक घंटे से ज्यादा जिम में पसीना नहीं बहाना चहिए क्योंकि उससे ज्यादा एक्सरसाइज करने से इसका विपरीत असर हो सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें