दिल्ली चिड़ियाघर आने वाले लोगों को नजदीक से जानवर दिखाने के लिए पैसे लिए जाते हैं। सुरक्षा मानकों को धता बताकर बाड़े के पीछे ले जाकर पिंजड़े के पास से जानवरों को दिखाया जाता है।
सेंट्रल जू अथॉरिटी ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार को चिड़ियाघर प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगने के साथ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है।
नोटिस में जू अथॉरिटी अथॉरिटी ने लिखा है कि उसे जानकारी मिली है कि चिड़ियाघर में नजदीक से जानवरों को दिखाने के लिए विजिटर्स से पैसे लिए जाते हैं। लोगों को कीपर्स और क्यूरेटर के लिए बनाए गए गेट से प्रवेश कराकर पिंजड़े में बंद जानवरों को नजदीक से दिखाया जाता है।