फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई नीट (यूजी) री-एग्जाम-2026

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस जवानों ने परीक्षार्थियों को गलत केंद्र से सही केंद्र पर भेजने में किया सहयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) री-एग्जाम-2026 रविवार को नूंह जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक सतर्कता और व्यापक प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर नकल, अव्यवस्था, तकनीकी गड़बड़ी अथवा कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के समन्वित प्रयासों से परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई।
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पहले से ही पूरी तरह अलर्ट था। जिलाधीश एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए थे। वहीं कार्यवाहक जिलाधीश एवं अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने परीक्षा केंद्रों और स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस)-2023 की धारा 163 लागू कर विशेष प्रतिबंध लगाए थे। इसके तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही पर रोक रही तथा फोटोस्टेट की दुकानों, साइबर कैफे और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें