फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट यूजी: जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर 4 मई को 2682 अभ्यर्थी आजमाएंगे अपनी किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला सभागार में नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक की। जिले में 4 मई को नीट यूजी की परीक्षा 10 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 10 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2,682 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पलवल को नीट परीक्षा के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त को ओवरऑल नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपायुक्त की ओर से उपमंडल अधिकारियों (पलवल, होडल और हथीन) को अपने-अपने क्षेत्र में ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा को पूरी तरह नकल रहित और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की गरिमा बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

28 अप्रैल से पहले सभी परीक्षा केंद्रों का करें निरीक्षण : उपायुक्त ने निर्देश दिए कि 28 अप्रैल से पहले सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर चारदीवारी, बिजली, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, दीवार घड़ी, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान केंद्र के आस-पास शांति व्यवस्था बनाए रखना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण नहीं होना चाहिए, ताकि परीक्षार्थी शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा दे सकें। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के आस-पास फोटोकॉपी आदि की दुकानों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन केंद्रों पर होगी नीट यूजी की परीक्षा : नीट परीक्षा के लिए जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं। जिनमें पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होडल, डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय कॉलेज पलवल, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) पलवल, राजकीय महाविद्यालय होडल, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पलवल, वीरांगना झलकारी बाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल कैंप, शहीद नायक राजेंद्र सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन, जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर, राजकीय पॉलिटेक्निक मंडकोला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहरवां शामिल हैं।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें