परीक्षार्थी बेहद पुरानी फोटो ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपलोड कर देते थे, इससे परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी व एडमिट कार्ड की फोटो मिलान में बेहद दिक्कत आती थी। लाइव फोटो अपलोड करने की योजना से परीक्षा में किसी अन्य को नहीं बिठाया जा सकेगा। इससे मुन्नाभाइयों पर नकेल कसेगी और परीक्षा फुलप्रूफ होगी।
इच्छुक उम्मीदवारों के पास 31 दिसंबर तक ऑनलाइन दाखिला प्रवेश परीक्षा का आवेदन पत्र भरने का समय रहेगा। नीट यूजी प्रवेश परीक्षा तीन मई को 154 शहरों में 2546 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। जबकि चार जून को रिजल्ट आएगा।
नीट यूजी 2020 में 40 छात्र पर एक जैमर लगाया जा रहा है। जैमर के माध्यम से मोबाइल, ब्लूटूथ या किसी अन्य तकनीक से छात्र नकल नहीं कर सकेगा। जैमर के चलते परीक्षा केंद्र में किसी तरह का नेटवर्क काम नहीं कर पाएगा।
इसके अलावा परीक्षा केंद्र में छात्रों के अलावा शिक्षक भी मोबाइल फोन नहीं लेकर जा पाएंगे। परीक्षा केंद्र में मोबाइल रखने की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगा। परीक्षा केंद्रों को जैमर के अलावा सीसीटीवी के माध्यम से भी ऑनलाइन एनटीए मुख्यालय से निगरानी रखी जाएगी।
16 लाख छात्रों के भाग लेने की संभावना:
एनटीए प्रबंधन नीट यूजी 2020 में 16 लाख छात्रों के परीक्षा में भाग लेने के तहत तैयारी कर रहा है। पिछले साल 15.50 लाख छात्र परीक्षा में भाग लिये थे। इसबार एम्स और जिपमर में एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में दाखिला नीट यूजी 2020 से दाखिले होंगे, इसलिए छात्रों की संख्या और जनसंख्या बढ़ने के चलते यह आंकड़ा 16 लाख तक पहुंच सकता है।