फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने फिर एक महिला को दिया दिल्ली के महापौर का ताज, निर्विरोध हुआ चुनाव

Tue, 23 May 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्यूरो /अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा पार्षद नीमा भगत सोमवार को पूर्वी दिल्ली नगर निगम की निर्विरोध महापौर चुनी गई, जबकि भाजपा के ही पार्षद विपिन बिहारी सिंह उपमहापौर बने। उनके खिलाफ किसी भी विपक्षी दल के पार्षद ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था।
विज्ञापन


इसके चलते दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसी तरह स्थायी समिति के छह सदस्य भी निर्विरोध चुने गए। नए सदन की पहली बैठक में पीठासीन अधिकारी बने भाजपा पार्षद निर्मल जैन ने नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई और महापौर का चुनाव कराया।
    
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के नए सदन की पहली बैठक दिल्ली सरकार के पूर्वी जिला के उपायुक्त ने भाजपा के निर्मल जैन को पीठासीन अधिकारी की शपथ दिलाकर शुरू की। इसके बाद निर्मल जैन ने सभी पार्षदों को बारी-बारी से उनके वार्ड नंबर के अनुसार शपथ दिलाई।
विज्ञापन


यह प्रक्रिया होते ही उन्होंने महापौर का चुनाव कराया। उन्होंने सदन को बताया कि महापौर पद पर केवल नीमा भगत का ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ है और उनका नामांकन पत्र सही है। इस कारण उन्हें निर्विरोध महापौर निर्वाचित किया जाता है।
विज्ञापन

भाजपा के विपिन बिहारी के निर्वाचन की घोषणा

इसी बीच नीमा भगत ने महापौर का कार्यभार संभालते ही उपमहापौर का चुनाव कराया। उन्होंने उपमहापौर पद पर भाजपा के विपिन बिहारी के निर्वाचन की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने सदन से चुने जाने वाले स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव कराया।

इसी बीच उन्होंने सदन से शिक्षा समिति के सदस्य चुनने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। सदन से चार पार्षदों को शिक्षा समिति का सदस्य चुना जाएगा, जबकि तीन बाहरी सदस्य मनोनीत किए जाएंगे।

उधर प्रदेश भाजपा के नेताओं ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर एवं अन्य पदों के चुनाव में कोई रूचि नहीं ली। नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों को बधाई देने के लिए प्रदेश का एक भी नेता एवं सांसद सदन में नहीं पहुंचा, जबकि उत्तरी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली नगर निगम के महापौर को बधाई देने के लिए भाजपा के दर्जनभर  नेता पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें