फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एनडीएमसी उपाध्यक्ष ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने मंदिर मार्ग स्थित नवयुग स्कूल में विद्यार्थियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। दीप प्रज्वलन के बाद बच्चों ने स्वागत गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। छात्राओं ने चहल को राखी बांधकर प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का संदेश दिया। वहीं चहल ने बच्चों को आशीर्वाद स्वरूप चॉकलेट व उपहार भेंट किए। स्कूल की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में बच्चों की रचनात्मकता को भी प्रदर्शित किया गया, जिसकी उपाध्यक्ष ने सराहना की। उन्होंने कहा कि राखी केवल धागा नहीं, यह जिम्मेदारी, स्नेह और आपसी विश्वास का प्रतीक है, जो प्रशासन और छात्रों के बीच संबंधों को और भी प्रगाढ़ करता है। कार्यक्रम के उपरांत चहल ने स्कूल का निरीक्षण किया और शिक्षकों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में शिक्षा निदेशक कृतिका चौधरी, विद्यालय की प्राचार्या और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें