फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्त्रां-बार खुलेंगे रात 1 बजे तक

Mon, 21 Apr 2014 05:36 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस मान गई तो कनॉट प्लेस और खान मार्केट के रेस्त्रां व बार रात एक बजे तक गुलजार रहेंगे।
विज्ञापन


एनडीएमसी ने अनुमति के लिए दिल्ली पुलिस को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में दुकानें रात 11 बजे तक खोलने का सुझाव दिया गया है।

एनडीएमसी ने अपने इस सुझाव के पीछे इन इलाकों में रात को आने वाले लोगों की तादाद में कई गुना बढ़ोतरी का हवाला दिया है।

एनडीएमसी ने अपने प्रस्ताव को एक स्वस्थ नाइट लाइफ शुरू करने का इरादा बताया है। एनडीएमसी के अनुसार कनॉट प्लेस के पुनर्विकास के बाद यहां फोटो प्रदर्शनी हुई थी, जो बहुत सफल रही। प्रदर्शनी में बहुत भीड़ आई थी।

यह भी पढ़ें: क्या दिल्ली में फिर लगेगा जनता दरबार?

एनडीएमसी चाहती है कि देर शाम लोग रेस्त्रां में आएं। क्योंकि इस इलाके में रेलवे स्टेशन के आस पास कुछ ढाबों के अलावा कोई खास विकल्प नहीं है।

एनडीएमसी ने अपनी योजना के तहत कनॉट प्लेस का सौंदर्यीकरण करने का भी फैसला किया है। यहां की सभी स्ट्रीट लाइट में एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी, इससे यह इलाका अच्छी तरह से रोशन होगा और अपराध का डर भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीएमसी ने रात को आने वाले लोगों के लिए अतिरिक्त पार्किंग की भी व्यवस्था करने का फैसला किया है। शिवाजी स्टेडियम पार्किंग के खुल जाने के बाद उसमें वाहनों के खड़े करने की व्यवस्था की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें