फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : एनडीएमसी के संपत्ति कर संग्रह काउंटर छुट्टी के दिन भी खुलेंगे, नगर पालिका ने करदाताओं को दी यह सलाह

Fri, 07 Mar 2025 07:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

इससे करदाताओं को लंबित बकाया राशि चुकाने और संपत्ति कर दायित्वों को पूरा करने में फायदा होगा।
विज्ञापन
NDMC - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनडीएमसी ने मार्च महीने में प्रत्येक शनिवार और रविवार को अपने संपत्ति कर संग्रह काउंटरों और टैक्स कार्यालय को खोले रखने का निर्णय लिया है। इससे करदाताओं को लंबित बकाया राशि चुकाने और संपत्ति कर दायित्वों को पूरा करने में फायदा होगा।

विज्ञापन


एनडीएमसी के अनुसार संसद मार्ग स्थित पालिका केंद्र, गोल मार्केट, आरके पुरम और संसद मार्ग पर तीन टैक्स कलेक्शन काउंटर खुले रहेंगे। इन काउंटरों पर न केवल संपत्ति कर, बल्कि बिजली और पानी के बिलों के भुगतान का भी प्रबंध होगा। 

करदाताओं को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते भुगतान जमा करें। एनडीएमसी क्षेत्र में लगभग 15,600 संपत्तियां हैं, जिनमें 3,200 करदाता लगातार तीन वर्षों से 200 करोड़ रुपये का बकाया चुकाने में विफल रहे हैं।
विज्ञापन


एनडीएमसी ने उन्हें नोटिस जारी किए हैं और भुगतान न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। मार्च 2025 के अंत तक संपत्ति कर से 1,150 करोड़ रुपये एकत्र करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें