फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीएमसी कर्मियों को निर्धारित शुल्क पर मिलेगा कोरोना का इलाज

Sat, 27 Jun 2020 05:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
ndmc - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने अपने सभी कर्मचारियों को कोरोना के इलाज के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा सूचीबद्ध अस्पतालों के साथ जोड़े गए होटलों में भी उपलब्ध कराई है।

विज्ञापन


एनडीएमसी के पास तीन सूचीबद्ध अस्पताल ऐसे हैं जिनके साथ होटल को जोड़ा गया है। इसमें बत्रा अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर के साथ होटल क्राउन प्लाजा-ओखला फेज-1, डॉ. बीएल कपूर मेमोरियल अस्पताल के साथ होटल सिद्धार्थ-राजेन्द्र प्लेस और मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के साथ होटल शेरेटन-साकेत है। 

ये होटल नियमित रूप से सुविधा प्रदान करेंगे। इसमें हाउस कीपिंग, भोजन आदि की सुविधा होगी। यह सुविधा पांच सितारा होटल के लिए पांच हजार से अधिक दर पर नहीं होगी। वहीं, चार हजार रुपये प्रतिदिन प्रति व्यक्ति चार या तीन सितारा होटल में उपलब्ध रहेगी। 
विज्ञापन


पालिका परिषद के सूचीबद्ध अस्पतालों से संबंधित होटलों में पांच हजार से कम राशि पर सभी चिकित्सय व अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। हालांकि, जांच शुल्क की आवश्यकता होती है तो संबंधित अस्पतालों द्वारा वसूला जाएगा। ऑक्सीजन की सुविधा के लिए अस्पताल होटल में दो हजार रुपये प्रति बिस्तर पर प्रतिदिन के हिसाब से लगाने की अनुमति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें