फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ब्रिक्स सम्मेलन के लिए एनडीएमसी की बड़ी तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
41 प्रमुख सड़कें 14 सर्किलों में बंटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में होने वाले आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने नागरिक सुविधाओं और सुंदरीकरण की व्यापक तैयारी शुरू की है। एनडीएमसी ने सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली क्षेत्र को स्वच्छ, हरित, सुरक्षित और बेहतर स्वरूप देने के लिए 41 प्रमुख सड़कों को 14 सर्किलों में बांटकर प्रत्येक के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। ये अधिकारी रोजाना क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।
नौ से 14 सितंबर तक होने वाले सम्मेलन को देखते हुए एनडीएमसी सुंदरीकरण के तहत 15 स्थानों पर पुष्प बोर्ड, नौ स्थानों पर फूलों के फव्वारे और 17 गोलचक्करों पर विशेष विद्युत सजावट व लैंडस्केपिंग की जाएगी। सुरक्षा कारणों से अन्य चिह्नित प्रमुख स्थलों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। सम्मेलन के दौरान 24 घंटे सफाई व्यवस्था रहेगी। लावारिस पशुओं को भी सड़कों से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

154 डिजिटल स्क्रीन और करीब 83 सार्वजनिक शौचालयों पर ब्रिक्स से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। सम्मेलन से जुड़े ब्रिक्स बाजार, रन एंड राइड, भित्ति चित्र एवं चित्रकला तथा खाद्य महोत्सव के लिए भी अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 24 घंटे कमांड एवं नियंत्रण केंद्र से नागरिक सेवाओं की निगरानी होगी। एनडीएमसी दिल्ली पुलिस, विदेश मंत्रालय, दिल्ली सरकार और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें