दिल्ली की साकेत कोर्ट ने एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी पत्नी अपूर्वा को दो दिन की पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अपूर्वा पर आरोप है कि उसने पति रोहित शेखर की गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी।
अपूर्वा ने अदालत से चश्मा पहनने की भी इजाजत मांगी थी जो उसे दे दी गई। हालांकि उसकी एक अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया। अपूर्वा ने कोर्ट से तिहाड़ में अलग बैरक में रहने की गुजारिश की थी लेकिन अदालत ने इस अर्जी को ठुकरा दिया।
क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे दिवगंत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की सोमवार देर रात को हत्या कर दी थी। हालांकि उसे अस्पताल अगले दिन शाम करीब 4 बजकर 41 मिनट पर साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने जांच की तो रोहित ब्रॉड डेड पाए गए। बताया जा रहा है कि अस्पताल में रोहित की मां उज्जवला और पत्नी अपूर्वा शुक्ला भी मौजूद थीं।
शुरुआत में रोहित की मौत को हार्ट अटैक माना जा रहा था, लेकिन जांच के बाद पत्नी अपूर्वा ने कबूल किया कि उसी ने रोहित की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है और अब वह 14 दिन तक तिहाड़ में रहेगी।
डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले भी रोहित तिवारी को हार्ट अटैक आया था। शुरुआती जांच में पुलिस के अधिकारियों को मौत से जुड़ा कोई संदेह नहीं लग रहा है। पुलिस का कहना है कि रोहित तिवारी की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है।