फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शेखर हत्या मामला: शादी के पहले से अपूर्वा को रोहित पर शक था

Thu, 02 May 2019 09:06 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोहित शेखर और पत्नी अपूर्वा शुक्ला (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रोहित हत्याकांड में आरोपी अपूर्वा शुक्ला ने खुलासा किया कि शादी से पूर्व ही उसे रोहित और महिला रिश्तेदार के बीच संबंध का शक था। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह दो वजहों से रोहित पर शक करती थी और यही उसके हत्या की वजह बनी। एक तो महिला रिश्तेदार को बेटा शादी के 22 वर्ष बाद पैदा हुआ था। दूसरा, डिफेंस कॉलोनी वाले घर में ही पैदा हुआ था। इन वजहों से उससे लगता था कि रोहित ही महिला रिश्तेदार के बेटा का पिता है। 

विज्ञापन


 अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शादी से पहले रोहित व अपूर्वा एक वर्ष तक सहमति संबंधों में रहे थे। इस दौरान अपूर्वा महिला रिश्तेदार को लेकर रोहित पर शक करने लगी थी। शादी से पहले दोनों में इस बात पर झगड़ा भी हुआ था। कई बार सहमति संबंध खत्म होने लगे थे। अपूर्वा ने पूछताछ में बताया है कि उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते उसने रोहित से शादी की थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला रिश्तेदार की शादी वर्ष 1988 में हुई थी। महिला का पति उज्ज्वला के पहले पति का रिश्तेदार है। महिला रिश्तेदार व उसका पति उज्ज्वला के साथ ही रहते थे। ये वर्ष 2004-05 में डिफेंस कॉलोनी स्थित कोठी में उज्ज्वला के साथ रहने आए थे। 

महिला रिश्तेदार को वर्ष 2010 में बेटा पैदा हुआ था। शादी के बाद अपूर्वा महिला रिश्तेदार को डिफेंस कॉलोनी स्थित घर से निकालना चाहती थी, मगर उज्ज्वला के हस्तक्षेप के बाद वह उसे नहीं निकाल पाई थी। काठगोदाम, उत्तराखंड से जब रोहित वोट डालकर लौट रहा था तो महिला रिश्तेदार ने उसके साथ एक ही गिलास में शराब पी थी। रात को सोते समय रोहित ने ये बात अपूर्वा को बता दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़े के कारणों की सबूत जुटा रही पुलिस

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपूर्वा और रोहित के बीच होने वाले झगड़ों की पुलिस फाइल बना रही है। ताकि कोर्ट में ये बता सके कि रोहित व अपूर्वा में किन-किन बातों पर झगड़ा होता था। इन वजहों से अपूर्वा ने रोहित की हत्या कर दी। पुलिस झगड़े व उनके कारणों के हर सबूत जुटा रही है।  परिजन, रिश्तेदार व अपूर्वा के परिचितों के बयान दर्ज कर रही है। सोशल मीडिया व मोबाइल डिटेल खंगाल रही है। 

लैपटॉप व पेन ड्राइव की होगी फॉरेंसिक जांच
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अपूर्वा के उसके घर से उसके लैपटॉप, पेन ड्राइव समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान को जब्त किया है। पुलिस ने रोहित, अपूर्वा व कुछ लोगों के मोबाइल भी जब्त किए हैं। सभी चीजों को एक साथ फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें