फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडी ने रोहित को राजनीतिक वारिस भी बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एनडी तिवारी ने बेटे रोहित को उत्तराधिकारी बनाने के साथ ही अपनी राजनीतिक विरासत का वारिस बनाने का भी मन बना लिया। उन्होंने कहा कि रोहित के चुनाव लड़ने पर वह पिता के तौर पर साथ देंगे।
विज्ञापन


कल तक एक दूसरे की शक्ल न देखने का दम भरने वाले तिवारी और रोहित के बीच सोमवार को सभी कड़वाहट दूर हो गई। पूरा दिन हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच गुजरा।

रोहित ने भी सभी गिले शिकवे दूर करते हुए तिवारी को पिता का सम्मान दे दिया। रोहित ने कहा, पापा आप चुनाव लड़ो मैं आप के लिए काम करूंगा। तिवारी ने उसे गले लगाते हुए कहा कि अब मेरा चुनाव लड़ने का समय नहीं है, अब तुम चुनाव लड़ो मैं तुम्हारा साथ दूंगा।

रोहित हुआ भावुक, कहा मां को सम्मान दो

सालों बाद जब पिता एनडी तिवारी ने रोहि को अपनाया और राजनीतिक विरासत सौंपने की बात कही तब रोहित के आंखों में आंसू नहीं आए। लेकिन जैसे ही  तिवारी ने रोहित को पुत्र नहीं सुपुत्र कहा तो वैसे ही रोहित का मन भी पिघल गया।

इतना सुनते ही रोहित भावुक हो उठा और उनकी आंखों में आंसू आ गए। साथ बैठीं उज्जवला की आंखों में भी खुशी के आंसू झलक आए।

तिवारी ने संवादाताओं के सवालों का जवाब देते हुए माना कि रोहित अब उनके उत्तराधिकारी हैं और योग्य पुत्र अपना स्थान पा ही लेता है। रोहित ने पिता से आग्रह किया कि मुझे सुपुत्र मान लिया तो अब मां को भी सम्मान दो।

तिवारी ने उज्जवला को बताया देवी

एक लंबे अर्से तक उज्जवला को अपनी पत्नी और रोहित को अपना बेटा न मानने वाले एनडी तिवारी ने अपनी पत्नी उज्जवला को देवी बताया है।

सालों बाद सोमवार को जब एनडी तिवारी ने रोहित को अपना सुपुत्र माना तो बेटे ने तुरंत मां को भी सम्मान देने की बात कह दी। इस पर एनडी तिवारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तुम्हारी मां देवी है।

यह सुनने के बाद रोहित ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। सपने में नहीं सोचा था कि एनडी तिवारी उन्हें पुत्र के रूप में अपना लेंगे।
विज्ञापन

रोहित की मां ने इस पहल पर क्या कहा?

एनडी तिवरी की ओर से पहल कर रोहित को अपना बेटा स्वीकारने पर रोहित की मां उज्जवला ने कहा कि इस अच्छी पहल पर सहयोग जरूरी है। दरअसल, उनका मामना है कि पारिवारिक तानाबाना सहनशीलता व विश्वास पर ही चलता है।

उज्जवला ने कहा कि तिवारी जी ने सच्चे दिल से रोहित को पुत्र माना है। लगता है उनको अब पश्चाताप है। सच्चे दिल से कोई क्षमा मांगता है, तो उसे स्वीकार करना चाहिए।

वहीं रोहित ने रविवार की रात भी जैविक पिता तिवारी से उसी तरह जिद की, जैसे वह बचपन में किया करते थे। तिवारी ने कहा कि वह उनका बेटा है। इस पर रोहित ने कहा कि इस बात को सबके सामने कहो। इसके बाद मीडिया को बुलाया गया और तिवारी ने रोहित को सबके सामने टोपी पहनाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें