ये है पूरा मामला...
मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी का है। बुलंदशहर के गुलावठी कस्बा निवासी हबीज की पुत्री सलमा को उसके दो भाई नोएडा घुमाने के बहाने ऑल्टो कार में बिठाकर घर से लेकर आए थे। रास्ते में सलमा से मारपीट करने लगे। दोपहर दो बजे के करीब कोट पुल के पास बहन के विरोध करने पर दोनों भाइयों ने उसे कार से नीचे उतार दिया। उस पर तेजाब डालकर कोट नहर के नजदीक फेंककर फरार हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने युवती को देखकर घटना की सूचना पुलिस को दी।