नोएडा के सेक्टर-71 से परी चौक होते हुए ग्रेटर नोएडा डिपो तक मेट्रो का ट्रायल चल रहा है। परी चौक से जेवर में एयरपोर्ट तक मेट्रो चलाई जानी है। इसके लिए डीएमआरसी से डीपीआर तैयार कर रहा है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 10 हजार करोड़ रुपये लगेंगे।
दिल्ली-मेरठ रूट पर चलने वाली रैपिड ट्रेन के रूट पर न्यू अशोक नगर स्टेशन से जेवर तक लाइन बनाई जानी है। दिल्ली से मेरठ के बीच प्रस्तावित रैपिड ट्रेन न्यू अशोक नगर से गुजरेगी। यह सरायकाले खां तक जाएगी।
वहीं, दिल्ली से अलवर के बीच प्रस्तावित रैपिड ट्रेन भी सरायकाले खां से होकर गुजरेगी। इस तरह जेवर में एयरपोर्ट आईजीआई से जुड़ जाएगा। एनसीआरटीसी ने डीपीआर बनाने की हामी भर दी है। इस प्रोजेक्ट पर 25 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
एलिवेटेड रोड से जेवर में एयरपोर्ट को आईजीआई एयरपोर्ट से जोड़ने की योजना है। अब इसकी डीपीआर बनवाने के लिए कंसलटेंट रखा जाएगा। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण