फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में देश में सबसे ज्यादा दिल्ली में दर्ज हुए विदेशियों के खिलाफ आपराधिक मामलेः एनसीआरबी

Wed, 30 Sep 2020 04:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
एनसीआरबी
विज्ञापन
विदेशियों के खिलाफ 2019 में सर्वाधिक संख्या में अपराध दिल्ली (30.1 फीसदी) में दर्ज किए गए। इसके बाद महाराष्ट्र (11.7 फीसदी) और कर्नाटक (11.2 फीसदी) में विदेशियों के खिलाफ सर्वाधिक मामले सामने आए। एनसीआरबी के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के मुताबिक 2019 में बलात्कार, हत्या और चोरी समेत कुल 409 अपराध विदेशियों के खिलाफ दर्ज किए गए। जबकि 2018 में 517 और 2017 में 492 मामले दर्ज हुए थे।

आंकड़े के मुताबिक, वर्ष के दौरान दिल्ली (123 मामले), महाराष्ट्र (48 मामले) और कर्नाटक (46 मामले) में कुल मामलों के 53 फीसदी मामले दर्ज किए गए।

आंकड़ों में दर्शाया गया है कि 2019 में दर्ज 409 मामलों में से सबसे अधिक 142 मामले चोरी के, 54 भादंसं के तहत अन्य अपराध, 41 ठगी, 26 मामले शीलभंग करने के उद्देश्य से महिलाओं पर हमले, 14 चोट पहुंचाने के मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआरबी ने बताया कि 2019 में हत्या के 13 मामले, बलात्कार के 12 और अपहरण के पांच मामले दर्ज किए गए। एनसीआरबी गृह मंत्रालय के तहत कार्य करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें