फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में पांच दिन तक जारी रहेगी तेज हवा और बारिश से मिली राहत

Thu, 26 May 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मौसम का लुत्फ लेते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में सोमवार शुरू हुई आंधी-बारिश से मिली राहत बुधवार को भी जारी रही। पहाड़ों में बारिश नही हुई लेकिन यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। 
विज्ञापन


तापमान में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत मैदानी इलाकों में भी मामूली वृद्धि के बावजूद सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने 26 व 27 मई को तापमान में मामूली वृद्धि के बाद 28 मई को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र आने वाले पश्चिमी विक्षोभ कीभविष्यवाणी की है। 

इससे पहाड़ों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी, बिजली चमकने के साथ 28-31 मई के बीच कुछ इलाकों में बारिश भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों में होगी बारिश व बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी यूपी और जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक कई जगह नीचे दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान पूर्वी यूपी, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा व पश्चिम यूपी में कई जगह सामान्य से 3 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगह बारिश हुई। 

पूर्वी दिल्ली, आया नगर, पालम, लोधी रोड और गाजियाबाद में बुधवार दिन में भी बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बादलों की आवाजाही के बीच कुछ जगह हल्की बारिश भी बृहस्पतिवार को हो सकती है। अधिकतम तापमान में अगले दो दिन एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में 2-3 डिग्री तक वृद्धि होगी। 

दिल्ली का 25 मई का मौसम
अधिकतम तापमान     38.6 डिग्री
न्यूनतम तापमान        27.4 डिग्री
26 मई को सूर्यास्त     7.12 बजे
27 मई को सूर्योदय     5.25 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें