फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में 42 डिग्री से ज्यादा हुआ पारा, दो दिनों में और बढ़ेगी मुसीबत

Sat, 16 Apr 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पारा 42 के पार पहुंचा
विज्ञापन
एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में शुक्रवार को पारा और ऊपर चढ़ा। दिल्ली के पालम केंद्र पर एनसीआर में सबसे ऊपर 42.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चली। गुड़गांव, फरीदाबाद और दिल्ली के कई केंद्रों पर तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई केंद्रों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज किया गया। यूपी व जम्मू-कश्मीर में भी सामान्य से 3-5 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सबसे ऊपर उड़ीसा के तितलागढ़ में 45.7 डिग्री रहा।

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन में एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 2-3 डिग्री तक तापमान चढ़ने की भविष्यवाणी की है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व राजस्थान में कहीं-कहीं शनिवार को लू चलेगी तो धूलभरी आंधी भी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहा गर्मी का सूरत-ए-हाल

बढ़ेगा तापमान
वहीं रविवार को जम्मू-कश्मीर में कुछ जगह भारी बर्फबारी हो सकती है और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी व राजस्थान में धूलभरी आंधी चलेगी। मैदानी इलाकों के तापमान में जम्मू-कश्मीर की बर्फबारी से भी किसी खास प्रभाव की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुड़गांव में 41.3 डिग्री, फरीदाबाद 40.2 डिग्री,  नोएडा 39.8 डिग्री और दिल्ली के सफदरजंग केन्द्र पर सामान्य से 3 डिग्री ऊपर 40.1 डिग्री तापमान रहा। दिल्ली की हवा में नमी की मात्रा 17 से 54 फीसदी के बीच रहा। इससे धूप में चलन महसूस हुई।

मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार सुबह धूल की धुंध रहने की भविष्यवाणी भी की है।

दिल्ली का 15 अप्रैल का मौसम
अधिकतम तापमान
40.1 डिग्री
न्यूनतम तापमान
23.0 डिग्री
16 अप्रैल को सूर्यास्त
6.48 बजे
17 अप्रैल को सूर्योदय
5.54 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें