पूर्वी दिल्ली। एनसीआर की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से एनसीआर टी-20 लीग का आयोजन 26 सितंबर से चार अक्तूबर तक दिल्ली के यमुना खेल परिसर में किया जाएगा। लीग में एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली आठ टीमें हिस्सा लेंगी।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर खेल रहे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर पेशेवर क्रिकेट की राह में कदम बढ़ा सकें। विजेता को दस लाख और उपविजेता को पांच लाख रुपये का इनाम मिलेगा। संवाद