फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में तपती गर्मी से बारिश ने दिलाई राहत, 40 के पार चल रहा तापमान 35.6 डिग्री पहुंचा

Wed, 15 May 2019 06:37 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के राजपथ पर खुशनुमा मौसम का आनंद उठाते विदेशी पर्यटक - फोटो : विवेक निगम
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार रात हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी। मौसम की इस मेहरबानी के कारण 40 पार चल रहा तापमान 35.6 डिग्री आ पहुंचा। यह बीते तीन साल में 14 मई का सबसे कम तापमान रहा है। मौसम के बदले मिजाज के कारण दिल्ली-एनसीआर में नोएडा 33.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि दिल्ली में 34.8 डिग्री तापमान के साथ नजफगढ़ क्षेत्र ठंडा रहा। दिल्ली में सुबह 8:30 बजे तक 3.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। हालांकि अगले सप्ताह से एक बार फिर गर्मी दस्तक देगी और पारा फिर से 40 के पार पहुंच जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार रात दिल्ली समेत एनसीआर के कुछ इलाकों में तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। इस दौरान तेज धूल भरी हवाएं भी चलती रहीं। मौसम ने यह करवट दोपहर बाद ही ले ली थी, लेकिन रात होते-होते बारिश होने लगी। इस कारण से न केवल मौसम सुहावना हो गया, बल्कि तापमान भी सामान्य से चार डिग्री नीचे लुढ़क गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

बीते तीन साल के 14 मई के आंकड़ों पर नजर डालें तो इतना कम तापमान नहीं रहा। वर्ष 2018 में तापमान 41 डिग्री, 2017 में 42 डिग्री और 2016 में तापमान 43 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं बीते सोमवार को तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, अब तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। दो दिन तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे धूल भरी हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश का भी अनुमान है। 20 मई तक तापमान एक बार फिर से 40 डिग्री पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें