फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में जारी गर्मी का सितम, जानिए कब बरसेंगे बादल

Tue, 17 May 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गर्मी से जूझती लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में सूरज का टॉर्चर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में पारा 45 डिग्री के पार तक पहुंचा तो मैदानी इलाकों में कई जगह लू के हालात बरकरार हैं। राजस्थान और यूपी के कुछ हिस्सों में मौसम विभाग ने लू घोषित की।
विज्ञापन


उत्तराखंड, पंजाब में ज्यादातर जगह, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व यूपी में कई जगह अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के खजुराहो में पारा सबसे ऊपर 47.1 डिग्री दर्ज किया गया।

दिल्ली के पालम केंद्र पर सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर 45.2 डिग्री दर्ज किया गया तो मानक केन्द्र सफदरजंग में सामान्य से 3 डिग्री ऊपर 43.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मई को हो सकती है हल्की बारिश

Summer
गुडग़ांव में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री, फरीदाबाद व नोएडा में 42.9 डिग्री रहा। दिल्ली की हवा में नमी की न्यूनतम मात्रा 16 फीसदी व अधिकतम 60 फीसदी रही। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, यूपी, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-5 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में सामान्य से नीचे रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को हरियाणा, दिल्ली व पश्चिम यूपी में धूलभरी आंधी की भविष्यवाणी की है। 19 मई को बादलों की आवाजाही के बाद 20 मई को हल्की बारिश या बूंदाबांदी से मामूली राहत के संकेत दिए हैं। 

तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब व यूपी में मंगलवार को भी लू के हालात रहेंगे। यूपी में बुधवार को भी लू चलने की भविष्यवाणी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें