परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव यादव ने कहा कि एनसीआर में ट्रैफिक सिस्टम सुधारने की जरूरत है। दिल्ली से सटे होने के बावजूद एनसीआर में यातायात सुविधाओं का अभाव है। दिल्ली-यूपी के बीच 25 साल से दो देशों जैसी सीमाएं थीं। इससे लोगों को दिल्ली आने-जाने में परेशानी होती थीं।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर शुरू की गई एनसीआर आटो सेवा एक कल्याणकारी कदम साबित होगा। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। गरीब भी आसानी से दिल्ली तक का सफर कर सकते हैं।
वह रविवार को एनसीआर ऑटो की शुरुआत के मौके पर महामाया स्टेडियम में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने 36 ऑटो को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया।