परिवहन विभाग ने एनसीआर आटो का क्षेत्र बढ़ाने की तैयारी कर ली है। इसकेलिए एनसीआर आटो का एक्सटेंशन प्लान तैयार किया जा रहा है।
दूसरे चरण में आटो का संचालन एनसीआर के सभी जनपदों में किया जाएगा। इसके लिए आटो संचालन रूल्स में बदलाव किया जाएगा। एमवी एक्ट 1988 से अफसरों के सामने परेशानी खड़ी हो रही है।
परिवहन विभाग ने एनसीआर आटो का विस्तार करने की रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है। गाजियाबाद-नोएडा से दिल्ली को चलने वाले एनसीआर आटो प्लानिंग का पहला चरण है।
इसकी सफलता के बाद एनसीआर आटो का एक्सटेंशन प्लान फेस-टू लाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जून माह से इसकेपरमिट जारी करने की योजना है।
परिवहन राज्य मंत्री मानपाल सिंह वर्मा की देखरेख में यह प्लान तैयार किया जा रहा है। इस प्लान में एनसीआर क्षेत्र के जनपद हापुड़, बागपत, मेरठ, बुलंदशहर व अलीगढ़ में एनसीआर आटो के परमिट जारी किए जाएंगे।
इनके संचालन से 16 किमी की बाध्यता हटा ली जाएगी। आटो की सेफ्टी गाइडलाइन के चलते इसके विस्तार की तैयारी है। आटो इन जिलों में कहीं पर भी आने-जाने के लिए स्वतंत्र होंगे।
एआरटीओ शेरसिंह यादव ने बताया कि एनसीआर आटो को पूरे एनसीआर में संचालन का परमिट देने की तैयारी है। फिलहाल पहला चरण लागू किया गया है। जून-2015 से दूसरा चरण शुरू किया जाएगा।