फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एनसीईआरटी आयोजित करेगा वेबिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
छह अप्रैल से अंग्रेजी विषय के साथ होगी शुरुआत
विज्ञापन


नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा नौवीं की किताबों को लेकर एनसीईआरटी द्वारा वेबिनार शृंखला के आयोजन की घोषणा की है। सोमवार से शुरू होने वाली शृंखला में रोजाना सुबह साढ़े दस बजे से लेकर दोपहर बारह बजे तक प्रिंसिपल, शिक्षक और अभिभावक भाग ले सकेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य नई किताबों की संरचना, शिक्षण पद्धति और प्रमुख विशेषताओं से संबंधित पक्षों को परिचित कराना है। इस कार्यक्रम का प्रसारण पीएम ई-विद्या डीटीएच चैनलों, एनसीईआरटी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और पीएम ई-विद्या मोबाइल एप पर लाइव किया जाएगा। छह अप्रैल को अंग्रेजी विषय से इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें