- मौसम विभाग के अनुसार, 9, 10 और 11 अप्रैल को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। कुछ दिनों से मौसम का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में 6 अप्रैल को तापमान 31-33 और रात का 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। साथ ही आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, 8 अप्रैल को सुबह से शाम तक गरज और बिजली के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 9, 10 और 11 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेगा। इस दौरान तापमान 30-34 और रात का 15-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, बारिश की संभावना कम होगी। मौसम विभाग के अनुसार, नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। दूसरी ओर, रविवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया था। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 80 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 30 प्रतिशत रही।