फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र स्पेशल: महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपये का मिलेगा आर्थिक सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली :
दिल्ली सरकार ने वित्तीय 2026-27 के बजट में महिला समृद्धि योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये देने का ऐलान किया है। इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके जीवन स्तर को बेहतर करना है। ऐसे में दिल्ली की महिलाओं ने खुशी जाहिर की हैं। इसके लिए सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 5,100 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया है। यह योजना खास तौर पर गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए लाई गई है, ताकि उन्हें हर महीने कुछ आर्थिक सहायता मिल सके और वे अपने खर्चों को बेहतर तरीके से संभाल सकें।
महिलाओं की प्रतिक्रिया
दिल्ली सरकार की 2500 की मदद से हम जैसी महिलाओं को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। घर के छोटे-मोटे खर्च जैसे राशन या बच्चों की कॉपी-किताब में यह राशि काम आ सकती है। हालांकि ये पूरी जरूरतें तो नहीं पूरी करेगी, लेकिन एक सहारा जरूर बनेगी। -आरती, गृहणी
विज्ञापन

2500 की मदद अच्छी पहल है, लेकिन सरकार को साथ में रोजगार के अवसर भी बढ़ाने चाहिए। सिर्फ आर्थिक सहायता देने से समस्या पूरी तरह हल नहीं होगी, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना ज्यादा जरूरी है। प्रीति शुक्ला, गृहणी
यह योजना गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। आज के समय में महंगाई बहुत ज्यादा है, ऐसे में यह राशि थोड़ी राहत जरूर देगी। सरकार का यह कदम सराहनीय है। नेहा राणा, गृहणी
विज्ञापन



2500 की मदद अच्छी है, लेकिन अगर सही तरीके से सभी जरूरतमंद महिलाओं तक नहीं पहुंची तो इसका फायदा सीमित रह जाएगा। सरकार को इसकी पारदर्शिता और सही वितरण पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। श्वेता सिंह, गृहणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें