फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में जहरीला कुट्टू: नवरात्रि के पहले दिन आटा खाने से 200 लोग बीमार, अस्पताल में हुए भर्ती

Tue, 23 Sep 2025 09:53 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के कई इलाकों में कुट्टू का आटा खाने के बाद करीब 150 से 200 लोगों को उल्टी व बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशेष यादव ने सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई है।
विज्ञापन
कुट्टू का आटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पश्चिम जिला के विभिन्न इलाके में कुट्टू का आटा खाने के बाद सैकड़ों लोग बीमार हो गए। सभी को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में लाया गया। जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि मंगलवार तड़के 6.10 बजे जहांगीरपुरी थाना पुलिस को बड़ी संख्या में लोगों के कुट्टू का आटा खाने के बाद बेचैनी की शिकायत किए जाने की सूचना मिली।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंची। जहां पूछताछ करने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विशेष यादव ने बताया कि जहांगीरपुरी, महेंद्र पार्क, समयपुर, भलस्वा डेयरी, लाल बाग और स्वरूप नगर जैसे इलाकों से लगभग 150-200 लोग उल्टी की शिकायत लेकर आपातकालीन वार्ड में आए थे।

उन्होंने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर पाई गई। किसी को भी अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। किसी भी मामले की गंभीरता की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय दुकानदारों, विक्रेताओं और निवासियों को बीट स्टाफ और जन संबोधन प्रणालियों के माध्यम से जागरूक कर रही है। मामले को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए खाद्य विभाग को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आधी रात गोलियों से गूंजी दिल्ली: पुलिस से भिड़ा माया गैंग का सरगना, मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें