फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से नवरात्र महोत्सव शुरू, इस बार 10 दिनों तक होगी पूजा

Sat, 01 Oct 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजधानी में सजे मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी के तमाम मंदिरों में शारदीय नवरात्र महोत्सव शनिवार से शुरू होगा। मंदिरों में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मां भगवती की पूजा और गुणगान के लिए अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिरों और उनके आसपास के क्षेत्रों में प्रकाश की उत्तम व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं और पुलिस चौकी बनाई गई है। नवरात्र महोत्सव इस बार 10 दिनों तक मनाया जाएगा।

शनिवार सुबह मंदिरों के पट खोले जाएंगे। इसके बाद मां का अभिषेक और विशेष आरती की जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं को मां की आराधना करने के लिए प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार 10 दिनों तक मनाया जाएगा महोत्सव

दुर्गा की मूर्ति को सजाता कलाकार - फोटो : अमर उजाला
झंडेवाला मंदिर में नवरात्र के दौरान रोजाना भजन व कीर्तन किया जाएगा। श्रद्धालुओं को घरों में नवरात्र में अखंड ज्योति जलाने के लिए मंदिर की अखंड ज्योति से ज्योतियां दी जाएंगी।

छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में रोजाना कीर्तन और भजन का आयोजन होगा। कालकाजी मंदिर में सुबह तीन बजे भगवती की पूजा-अर्चना आरंभ की जाएगी। 

प्रीत विहार स्थित दुर्गा माता मंदिर को विशेष तौर पर सजाया गया है। महरौली स्थित योग माया मंदिर में भी नवरात्र महोत्सव मनाया जाएगा। असोला फतेहपुर बेरी स्थित शनिधाम में बड़ी संख्या में दंपति एक साथ पूजा करेंगे। 

बाहरी रिंग रोड स्थित काली माता मंदिर में सुप्रसिद्ध गायकों द्वारा भजन संध्या व मां भगवती का गुणगान किया जाएगा। हरिनगर स्थित संतोषी माता मंदिर में रोजाना संकीर्तन के अलावा नाट्य मंचन, नृत्य, दुर्गा पाठ किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें