पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पीटल में मंगलवार को भर्ती कराया गया है। सिद्धू डीप वेन थ्रोमवोसिस की वजह से बीमार चल रहे थे।
अपोलो हॉस्पीटल के मुताबिक सिद्धू को आज शाम सिद्धू को अस्पताल में डीप वेन थ्रोमवोसिस की वजह से भर्ती किया गया है। ये एक ऐसी स्थिति है जिसका समय पर इलाज नहीं किया जाता है उनकी जान को खतरा हो सकता है।
डीवीटी की वजह से रक्त के बहाव में समस्या पैदा हो सकती है। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक शुरूआती इलाज के बाद उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। सिद्धू का इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
Down but Not Out! Life threatening disease (DVT) With God 's Grace will recover. Life is Fragile, handle with Prayer. pic.twitter.com/ifz6UG5bny— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) October 6, 2015