फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नव राग प्रभा उत्सव का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। डॉ. प्रभा अत्रे फाउंडेशन की तरफ से इंडिया हैबिटेट सेंटर के अमलतास थिएटर में आयोजित दो दिवसीय नव राग प्रभा उत्सव का समापन हुआ। यह उत्सव गुरु-शिष्य परंपरा और संगीत साधना का एक भावपूर्ण उत्सव बनकर सामने आया। समापन दिवस पर कार्यक्रम की दूसरी संध्या की शुरूआत आरती ठाकुर कुंडलकर ने विलंबित एकताल और द्रुत तीनताल के साथ की। इसके बाद अश्विन मोदक ने विलंबित एकताल और द्रुत ताल पर प्रस्तुति दी। वहीं शाम का समापन अतींद्र सर्वदिकर की प्रस्तुति से हुआ। यह आयोजन प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका डॉ. प्रभा अत्रे को उनके शिष्यों की तरफ से श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें