नई दिल्ली। ऑल इंडिया फाइन आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स सोसाइटी (एआईएफएसीएस) में आज नटखट उत्सव होगा। दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग के साहित्य कला परिषद की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें बच्चों की उत्कृष्ट कलाकृतियों की प्रदर्शनी के साथ संगीत, नृत्य और नाटक का मंचन होगा। उत्सव के तहत पिछले दिनों सरकारी विद्यालयों और अन्य केंद्रों पर ललित कला, संगीत, नृत्य और रंगमंच की कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। अनुभवी कलाकारों और प्रशिक्षकों ने बच्चों को बारीकियां सिखाईं। समारोह में कार्यशालाओं के दौरान तैयार की गई चुनिंदा चित्रकृतियों की प्रदर्शनी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। संवाद