फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Sports Day: दिल्ली के स्टेडियम बने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के कारखाने, युवाओं को मिलने लगा नया मंच

Fri, 29 Aug 2025 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली

सार

खेल की दुनिया में दिल्ली के स्टेडियमों का नाम स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि देश-दुनिया में अपनी उपलब्धियों के कारण गूंज रहा है।
विज्ञापन
त्यागराज स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राजधानी के खेल स्टेडियमों की चर्चा करना लाजिमी है। दिल्ली सरकार के संरक्षण और प्रशिक्षकों की मेहनत से आज ये स्टेडियम न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को गढ़ने वाले कारखाने बनते जा रहे हैं, खेल की दुनिया में दिल्ली के स्टेडियमों का नाम स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि देश-दुनिया में अपनी उपलब्धियों के कारण गूंज रहा है।

विज्ञापन


मॉडर्न टाउन स्थित छत्रसाल स्टेडियम आज भारतीय कुश्ती का पर्याय बन चुका है। इस स्टेडियम से निकले पहलवानों ने भारत को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। यहां कोचिंग लेने वाले चार पहलवान अब तक पांच ओलंपिक पदक जीत चुके हैं। सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त, रवि दहिया और अमन सहरावत जैसे दिग्गज पहलवान छत्रसाल स्टेडियम की देन हैं। इतना ही नहीं, ओलंपिक के अलावा एशियाई खेल, एशियाड, कॉमनवेल्थ गेम्स और विश्व चैंपियनशिप में भी यहां से तैयार हुए पहलवान लगातार पदक जीतते रहे हैं।

दिल्ली में कबड्डी भी तेजी से उभर रहा है और इस खेल की धड़कन निजामपुर स्टेडियम बन चुका है। इस स्टेडियम से निकले खिलाड़ी सिर्फ भारतीय टीम के सदस्य ही नहीं रहे हैं बल्कि कई मौकों पर कप्तान की भूमिका भी निभा चुके हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं के लिए निजामपुर स्टेडियम एक उम्मीद और प्रेरणा बन चुका है, जहां से निकलकर खिलाड़ी इंटरनेशनल मंच पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इसी तरह बवाना, नजफगढ़ और विकासपुरी स्थित स्टेडियम भी खिलाड़ियों की नई खेप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन स्टेडियमों से कुश्ती और क्रिकेट के खिलाड़ी निकलकर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नाम कमा रहे हैं। खासकर क्रिकेट में दिल्ली के इन उपनगरों के स्टेडियम युवा खिलाड़ियों को एक नया प्लेटफॉर्म दे रहे हैं।

त्यागराज स्टेडियम की पहचान अब लॉन टेनिस 
त्यागराज स्टेडियम की पहचान अब लॉन टेनिस से जुड़ रही है। यहां हाल के वर्षों में टेनिस खिलाड़ियों की नई पीढ़ी सामने आई है। यह स्टेडियम आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉन टेनिस खिलाड़ियों की नई पहचान बनाने में अहम योगदान देगा। बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार की ओर से खेलों में ढांचागत सुविधाओं को बढ़ाने और प्रशिक्षकों की नियुक्ति से इन स्टेडियमों का स्तर लगातार ऊपर उठ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें