फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबादः पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय पुलिस शहीदी दिवस, शहीद पुलिसकर्मियों को किया नमन

Wed, 21 Oct 2020 05:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
राष्ट्रीय पुलिस शहीदी दिवस शहीद पुलिसकर्मियों को किया नमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद सेक्टर-30 पुलिस लाइन में राष्ट्रीय पुलिस शहीदी दिवस मनाया गया, जहां अमर जवान ज्योति पर पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने पुष्प भेंट कर सभी शहीद पुलिसकर्मियों को नमन किया और उनकी याद में परेड सलामी ली।

विज्ञापन


इस दौरान दर्जनों पुलिसकर्मियों ने अमर जवान ज्योति पर पुष्प अर्पित किए। इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता एसीपी धारणा यादव ने बताया कि जन सेवा करते हुए जो पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर शहीद हुए हैं, आज उन्हें याद किया गया।

पिछले एक साल में पूरे देश के अंदर करीब 264 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं। वहीं फरीदाबाद से शहीद हुए 2 पुलिसकर्मियों एसआई योगराज और सिपाही सतबीर को याद किया गया। परिवार को सम्मानित भी किया गया है। इस बार राष्ट्रीय पुलिस शहीदी दिवस आने वाले 11 दिन तक लगातार मनाया जाएगा। इन दिनों में पुलिस फिट इंडिया मूवमेंट पर ध्यान देगी और अपने आप को फिट रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें