फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नौ मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से सात कोर्ट कॉम्पलैक्स में नौ मई को नेशनल लोक अदालत लगाएगी। ये अदालतें पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, तीस हजारी, साकेत, रोहिणी, द्वारका और राउज एवेन्यू कोर्ट कॉम्पलैक्स में लगेंगी। दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त(ट्रैफिक) संजय त्यागी ने नौ मई को लोक अदालतें लगने की पुष्टि की है। इन लोक अदालतों में वाहन मालिक अपने कंपाउंडेबल ट्रैफिक चालान और नोटिस ला सकते हैं और चालान का निपटारा करवा सकते हैं। ये चालान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के पोर्टल पर या तो पेंडिंग होने चाहिए या फिर वर्चुअल कोर्ट में फॉरवर्ड होने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें