कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली की तर्ज पर शहर के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय राष्ट्रीय डिजीधन मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की शुरूआत सोमवार से हो रही है।
बता दें कि शहीद उधम सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में इस राष्ट्रीय स्तर के मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। उनके साथ केंद्रीय रसायन एवं उवर्रक मंत्री अनंत कुमार व स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह भी होंगे। पूरे मेला परिसर को फ्री वाई-फाई जोन बनाया जाएगा।
नोटबंदी के बाद पहली बार गुरुग्राम में डिजीधन मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोगों को कैशलेस ट्रांजेक्शन के तौर-तरीके समझाएं जाएंगे। इसके माध्यम से उनकी सोच को बदलने का काम किया जाएगा। यह मेला नीति आयोग व राज्य सरकार द्वारा लगाया जा रहा है।
मेले में परचून की दुकान से लेकर हस्तशिल्प, सब्जियां, हॉर्टिकल्चर उत्पाद सहित अन्य सभी आइटमों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
पिथौरागढ़ बाजार में अब बढ़ने लगी लोगों की आवाजाही
- फोटो : अमर उजाला
मेले को लेकर शनिवार को उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने अपने निवास पर बैठक बुलाई। इसमें आयोजन की जिम्मेदारियां अधिकारियों को सौंपी गईं। हारट्रोन के प्रबंध निदेशक एझ श्रीनिवास भी इसमें मौजूद रहे।
बैठक में बताया गया कि मेले में परचून की दुकान से लेकर हस्तशिल्प, सब्जियां, हॉर्टिकल्चर उत्पाद सहित अन्य सभी आइटमों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें खरीद केवल कैशलैस तरीके से होगी।
बैंकों द्वारा मेले में स्टॉल लगाकर लोगों को कैशलेस लेनदेन के तरीकों के बारे में बताया जाएगा। यहां तक कि लोगों के मोबाइल में ऐप भी डाउनलोड करके दिया जाएगा। इस कार्य में कॉमन सर्विस सेेंटर चला रहे विलेज लेवल उद्यमी बैंकों का सहयोग करेंगे।
पंजीकरण स्टॉल भी लगेंगे
computer
मेला देखने आने वाले लोगों के लिए आधार पंजीकरण स्टॉल भी लगाए जाएंगे। ऐसे व्यक्ति जिनके अभी तक आधार कार्ड नहीं बने हैं वह अपना यहां पंजीकरण करवा सकते हैं।
इसी प्रकार जो लोग अभी तक बैंकिंग व्यवस्था से नहीं जुड़े हैं उनके लिए भी विभिन्न बैंकों द्वारा स्टॉल लगाकर मौके पर ही उनके बैंक खाते खोले जाएंगे।