फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महिलाओं को रोजगार से जोड़ेगा राष्ट्रीय कॉन्क्लेव

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो दिवसीय आयोजन में सर्वाइवर महिलाओं को मिलेगा सम्मान, 15 से अधिक स्टॉल लगेंगे
विज्ञापन

-दिव्यांग बच्चों और पैरा एथलीटों को भी मिलेगा मंच
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। एसिड अटैक, कैंसर और दुष्कर्म जैसी गंभीर घटनाओं से जूझकर जीवन में आगे बढ़ने वाली महिलाओं को अब सम्मान के साथ आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जाएगी। इसके तहत 28 और 29 नवंबर को राजघाट स्थित गांधी दर्शन में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का 'वूमेन एंड चाइल्ड एंपावरमेंट कॉन्क्लेव 2026' आयोजित किया जाएगा। इसमें महिलाओं को आजीविका प्रशिक्षण (लाइवलिहुड ट्रेनिंग) देने के साथ रोजगार के अवसरों से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा।
कर्मण्य सर्वहित संस्था और वी सत्या फाउंडेशन की ओर से स्पेशल ओलंपिक्स भारत और हुडको के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में एसिड अटैक और कैंसर सर्वाइवर, दुष्कर्म पीड़िताओं, तलाकशुदा व जेल से रिहा हुई महिलाओं की भागीदारी रहेगी। साथ ही अपने क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में 15 से अधिक स्टॉल लगेंगे, जहां प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़ी जानकारी उपलब्ध होगी। इसके अलावा अधिवक्ताओं व डॉक्टरों के परामर्श सत्र, सर्वाइवर वॉइसेज फोरम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पैरा एथलीट शोकेस और इन्क्लूसिव फैशन शो भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। विशेष बालिकाओं, पैरा और ऑटिस्टिक बच्चों की प्रतिभा को भी मंच दिया जाएगा। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजक कृष्ण मित्तल, डॉ. नंदिनी महलवाल, वसुधा बालियान, राहुल कुमार और दीपक मेहलवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें