इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान में आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान में मंगलवार यानी आज राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। भारतीय दृष्टि से खेल सृष्टि : योग, शारीरिक गतिविधि और वेलनेस के माध्यम से विकसित भारत का निर्माण विषय पर आधारित सम्मेलन विकासपुरी स्थित परिसर में आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार, 400 से अधिक प्रतिभागियों ने पहले ही पंजीकरण कर लिया है। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, डीन, विभागाध्यक्ष, यूजीसी के अधिकारी तथा द्रोणाचार्य और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी भी शामिल होंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर अर्जुन पुरस्कार विजेता तैराक भानु सचदेवा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।